Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 23, 2023

यूपी के हर गांव में मुफ्त होगी बीपी – शुगर की जांच

 लखनऊ, । गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश की हर ग्राम • पंचायत में आयुष्मान सभा का आयोजन होगा। हर पंचायत में इस दिन ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की मुफ्त जांच होगी। अपने बच्चों का समय से पूरा टीकाकरण करने वाले टीबी, कैंसर सहित अन्य बीमारियों के बारे में जागरूकता के साथ ही स्क्रीनिंग भी की जाएगी।



चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में शुक्रवार को प्रदेश के सभी डीएम, सीडीओ, सीएमओ और पंचायती राज अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।


सभा में आने का आमंत्रण देने के लिए गांव में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस मौके पर न सिर्फ बने हुए आयुष्मान कार्ड वितरित होंगे, बल्कि लोगों को खुद अपने कार्ड बनाने के बारे में भी बताया जाएगा।


■ दो अक्तूबर को सभी ग्राम पंचायत में आयुष्मान सभा में मिलेगी सुविधा


■ बच्चों का पूरा टीकाकरण कराने वाले मां-बाप होंगे सम्मानित

यूपी के हर गांव में मुफ्त होगी बीपी – शुगर की जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link