Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 24, 2023

सेवा सुरक्षा और पुरानी पेंशन को गरजे शिक्षक

 प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक में प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों तथा प्रधानाचार्यों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति का प्रावधान समाप्त करने के खिलाफ माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष और निवर्तमान एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति की धाराओं को जो समाप्त किया गया है यह एक कुचक्र है और इसे संघर्ष से वापस लाया जाएगा।



संघर्ष के दम पर पुरानी पेंशन भी बहाल कराएंगे। वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों को वेतन भी दिलाएंगे। शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्राथमिक, मध्यमिक और अन्य सभी शिक्षक संघ मिलकर संघर्ष करेंगेे। संघ के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र वर्मा, पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह, पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद मिश्रा, हेमराज सिंह आदि ने संबोधित किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक दिब्यकांत शुक्ल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश चंद शुक्ला व संचालन मंडलीय मंत्री अनुज कुमार पांडेय ने किया।


सेवा सुरक्षा और पुरानी पेंशन को गरजे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link