Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 24, 2023

स्कूल आने का दबाव बनाने पर शिक्षामित्र ने गढ़ी झूठी कहानी

 संतकबीरनगर।

ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक पर लगाए गए आरोपों की जांच करने बीईओ अर्जुन प्रसाद पहुंचे। उन्होंने जांच में पाया कि शिक्षा मित्र विद्यालय नहीं आती है, और जब उन पर विद्यालय आने का दबाव बनाया गया तो गलत आरोप लगा दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच हो रही है। रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।


प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षा मित्र ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम के सामने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप लगाया थे। शिक्षा मित्र ने कहा कि दोनों लोग विद्यालय में गलत हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले में विरोध किया तो उन्हें विद्यालय से निकलवाने की धमकी दे रहे हैं। शिक्षा मित्र ने अपना स्थानांतरण अन्य विद्यालय में करने की मांग की थी। इस पर डीएम ने बीएसए को जांच का निर्देश दिया था।

इस क्रम में बीईओ खलीलाबाद अर्जुन प्रसाद विद्यालय में जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक से अलग अलग बातचीत की। इसके साथ ही रसोइयों से जानकारी ली। उन्होंने कुछ ग्रामीणों से भी विद्यालय के बारे में पूछताछ की। बीईओ अर्जुन प्रसाद ने बताया कि शिक्षा मित्र विद्यालय नहीं आना चाहती हैं, और अक्सर गायब रहती हैं। इसका जब प्रधानाध्यापिका ने विरोध किया तो उन पर ओछी हरकतें करने का आरोप लगा रही हैं।



शिक्षा मित्र विद्यालय में नहीं मिली हैं। अक्सर गायब रहती हैं। उसे बुलाया गया है। इसके साथ ही गांव वालों से भी जानकारी ली गई है। मामले की जांच चल रही है। पूरी रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।

स्कूल आने का दबाव बनाने पर शिक्षामित्र ने गढ़ी झूठी कहानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link