Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 16, 2023

अच्छी पहल : गुरु-शिष्य के रिश्ते को बताएगी फिल्म ‘सर जी’

 अच्छी पहल : गुरु-शिष्य के रिश्ते को बताएगी फिल्म ‘सर जी’

जौनपुर। गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागी पांव... पहले जब यह लाइन किसी के मुंह से निकलती थी तो बच्चे या बड़े सभी कहते थे कि गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर है, लेकिन आज समाज में इसका अभाव दिखायी देता है। इसी अभाव को कम करने के उद्देश्य से परिषदीय विद्यालय के शिक्षक शिवम सिंह ने 'सर जी' नामक डेढ़ घंटे की एक फिल्म बनायी है।


सई नदी के किनारे से लेकर गांव में की गयी शूटिंग में सभी किरदार में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक व बच्चें ही नजर आएंगे। यह फिल्म बहुत जल्द यूट्यूब पर रिलीज की जाएगी। फिल्म बनाने में शिक्षकों का कुल 25 हजार रुपया खर्च हुआ। फिल्म का टेलर देख शिक्षक बच्चे काफी उत्साहित है। फिल्म की कहानी वह बताती है कि पहले के गुरु व शिष्यों के बीच किस तरह का रिश्ता था। यह किस तरह से खेल खेल में बच्चों को स्कूल में पढ़ाते थे। आज काफी बदलाव आ गया है। गुरु का जीवन में क्या महत्व है। यह सारी बातें फिल्म में कहानी के रूप में बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है। शिवम फिल्मस के बैनर तले बनने वाली यह तीसरी शिक्षाप्रद फिल्म है।



अच्छी पहल : गुरु-शिष्य के रिश्ते को बताएगी फिल्म ‘सर जी’ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link