Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 16, 2023

स्कूल में गुरुजी का शिक्षिका संग अश्लील वीडियो वायरल

 प्रतापगढ़। स्कूल में एक गुरुजी का उसी विद्यालय की शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में अश्लील वीडीओ सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के अनैतिक कार्य करने की आशंका पहले से थी। गुरुजी व शिक्षिका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के बाद एक शिक्षक ने सहयोगी शिक्षिका के साथ बंद कमरे के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की बातें



आसपुर देवसरा ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव का मामला कर रहे हैं।


लोगों का कहना है कि अनैतिक कृत्य करने वाले शिक्षक बच्चों को किस तरह की शिक्षा देंगे, इस बारे में अधिकारियों से बात की जाएगी। स्कूल में बच्चों के बीच भी यह घटना चर्चा में रही। इस कृत्य और वायरल वीडियो की सूचना बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय तक पहुंच गई है।


बीएसए भूपेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी से इन्कार किया, लेकिन यह भी दावा किया कि यदि ऐसा कृत्य शिक्षक व शिक्षिका ने विद्यालय परिसर में किया है तो जांच कराने के बाद कार्रवाई करेंगे।

स्कूल में गुरुजी का शिक्षिका संग अश्लील वीडियो वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link