Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 27, 2023

4 लाख शिक्षकों के खाते में होगा शिक्षण-प्रशिक्षण भुगतान

 लखनऊ। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले शिक्षण-प्रशिक्षण से संबंधित शिक्षकों का भुगतान डीबीटी की भांति सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। विकास खंड स्तर पर चार दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ है। जो दो चरणों में 10 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसमें चार लाख से अधिक शिक्षक शामिल होंगे।


निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से पांच के सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों की क्षमता वृद्धि के लिए विकास खंड स्तर पर चार दिवसीय शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें हर ब्लॉक के एआरपी व डायट मेंटर, शिक्षकों को मिशन की अकादमिक रणनीति के कक्षाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण देंगे।



प्रशिक्षण के गुणवत्तापूर्ण आयोजन के लिए इस साल प्रदेश में पहली बार सभी शिक्षकों के आधार लिंक खाते में प्रशिक्षण संबंधी भुगतान दिया जाएगा। यह भुगतान उन शिक्षकों को ही दिया जाएगा जो प्रशिक्षण में शामिल होंगे। शिक्षकों की हर दिन की प्रतिभागिता प्रेरणा पोर्टल पर डीसीएफ़ के माध्यम से जांची जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी व बीएसए उपस्थिति शिक्षकों की सूची सत्यापित करेंगे। इसके बाद शिक्षकों को 170 रुपये प्रति दिन की दर से डीबीटी की भांति सीधा भुगतान खाते में दिया जाएगा।

4 लाख शिक्षकों के खाते में होगा शिक्षण-प्रशिक्षण भुगतान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link