Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 27, 2023

प्राथमिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए उठाई आवाज

 लखनऊ,। प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों ने केंद्र सरकार के तीन मार्च 2023 के पेंशन सुधार मेमोरेंडम की तर्ज पर प्रदेश ने सरकार से मेमोरेंडम जारी करने की मांग उठायी है। जिससे नई पेंशन योजना लागू होने से पहले जारी हुए सरकार नौकरियों के विज्ञापनों पर नौकरी पाए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सके।



सरकार ने यदि मेमोरेंडम जारी नहीं किया तो विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षक तीन दिसम्बर से लखनऊ में रैली निकाल कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। विशिष्ट बीटीसी

शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की गुरुवार को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी प्रदर्शन का ऐलान किया है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा का कहना है कि वर्ष 2004 बैच के करीब 40 हजार शिक्षकों का विज्ञापन जनवरी - 2004 में निकला था, लेकिन इनकी नियुक्ति दिसंबर 2005 के बाद हुई। इनमें से अधिकांश शिक्षकों का न एनपीएस कट रहा है न जीपीएफ। बैठक में उपाध्यक्ष ललित किशोर आजाद, प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष कनौजिया, विनीत सिंह, शशि प्रभा सिंह, दिलीप चौहान, मंगेश यादव, अभय मिश्रा आदि शामिल हुए।

प्राथमिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए उठाई आवाज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link