Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 27, 2023

शिक्षा चौपाल में हुई निपुण लक्ष्य पर चर्चा

 


करछना। विकास खंड करछना के उच्च प्राथमिक विद्यालय मेड़रा में गुरुवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन एजेंडे के अनुसार किया गया। निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा जन समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोजित शिक्षा चौपाल शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। एआरपी विष्णुकांत गुप्त द्वारा चौपाल के उद्देश्य और निपुण भारत मिशन पर चर्चा किया। संचालन कर रहे एआरपी पुष्पराज सिंह बच्चों को ड्रेस, बैग, जूता मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी हेतु डीबीटी के माध्यम से 1200 की भेजी गई धनराशि को बच्चों के लिए सदुपयोग का सुझाव दिया।


शिक्षा चौपाल में हुई निपुण लक्ष्य पर चर्चा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link