Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 8, 2023

आरोप: छात्राओं को अश्लील गाने सुनाते थे मास्टर साहब, निलंबित👉नशे में छात्राओं से प्रेम का इजहार करने का भी है आरोप

 _छात्राओं को अश्लील गाने सुनाते थे गुरुजी, निलंबित_

(चंदौली) । शहाबगंज विकासखंड के उसरी स्थित कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक सूर्यकांत को शनिवार को बीएसए सत्येंद्र सिंह ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि सहायक अध्यापक छात्राओं को कमरे में बंद कर अश्लील भोजपुरी गाने सुनाते थे और शराब के नशे में उनसे प्रेम का इजहार भी करते थे।



ये बातें छात्राओं ने जांच में अधिकारियों को बताई, जिसके बाद कार्रवाई हुई। कंपोजिट विद्यालय उसरी में पढ़ने वाले बच्चों ने सहायक अध्यापक की करतूत शुक्रवार को अपने अभिभावकों से बताई। कहा कि सहायक अध्यापक पांच बच्चियों को स्कूल में कमरा बंद कर अश्लील भोजपुरी गाना सुनाते हैं। वे स्कूल में शराब की बोतल लेकर आते हैं। बच्चों से ही पानी मंगाकर कार्यालय में शराब पीते हैं।

आरोप: छात्राओं को अश्लील गाने सुनाते थे मास्टर साहब, निलंबित👉नशे में छात्राओं से प्रेम का इजहार करने का भी है आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link