Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 8, 2023

हर जगह डायट में जगह बन रही है, वहीं से वितरण होगा📲

 हर जगह डायट में जगह बन रही है, वहीं से वितरण होगा📲

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ जिले के 2705 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व एक-एक शिक्षक को टैबलेट शीघ्र ही मिलने वाला है। इस माह के अंत तक जिले में शासन से 4434 टैबलेट भेज दिए जाएंगे। शासन से भेजे जाने वाले टेबलेट को रखने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग डायट में रखने का इंतजाम कर रहा है। यहीं से शिक्षकों में टैबलेट का वितरण किया जाएगा।


टैबलेट मिलते ही अगले माह नवंबर से परिषदीय विद्यालयों में अधिकतर काम आनलाइन होने लगेंगे। टैबलेट पर ही शिक्षक डीबीटी, एमडीएम के साथ अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रिपोर्ट आनलाइन भेजेंगे।



इसके साथ ही उपस्थिति भी आनलाइन दर्ज करानी होगी। सब कुछ आन लाइन हो जाने से परिषदीय विद्यालयों में अधिकारियों को फर्जीवाड़ा रोकने में


• शासन के निर्देश पर विभाग रखने के इंतजाम में जुटा


• टैबलेट मिलने पर अधिकतर काम होंगे आनलाइन


आसानी हो जाएगी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने व योजनाओं का बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए योजनाओं से संबंधित सभी जानकारियां आनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल में अलग-अलग एप अपलोड करने पड़ रहे हैं। कई बार मोबाइल फोन संबंधी दिक्कतों के चलते आनलाइन होगी। जानकारियां देने में शिक्षक आनाकानी करते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए शासन ने सभी प्रधानाध्यापकों व विद्यालय के एक शिक्षक को टैबलेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

जिले में 2705 परिषदीय विद्यालय हैं। हर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक को एक एक टैबलेट दिया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को आनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी।


इसके साथ ही डीबीटी, एमडीएम योजनाओं के बारे में जानकारी आनलाइन दी जाएगी। दीक्षा एप, प्रेरणा एप के साथ ही अन्य एप अपलोड कर उनके माध्यम से विस्तृत जानकारी देनी होगी।


शिक्षकों के लिए इसी माह जिले में शासन से 4434 टैबलेट मिलने वाले है। इसके बाद सभी 2705 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक को शीघ्र ही टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। टैबलेट मिल जाने पर विभागीय कार्यों की मानीटरिंग करने मे काफी मदद मिल जाएगी।


समीर, बीएसए

हर जगह डायट में जगह बन रही है, वहीं से वितरण होगा📲 Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link