Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 28, 2023

सिविल डिफेंसकर्मियों की सेवाएं समाप्त, होमगार्ड बनाए जाएंगे

 नई दिल्ली, वेतन नहीं मिलने से परेशान सिविल डिफेंस कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। राजनिवास के मुताबिक, ऐसा दिल्ली सरकार के प्रस्ताव पर किया गया है। एलजी वीके सक्सेना ने कर्मियों की आजीविका पर चिंता जताते हुए दिल्ली सरकार से उन्हें होमगार्ड के रूप में भर्ती करने पर विचार करने को कहा।



एलजी ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों (सीडीवी) की सेवाओं को एक नवंबर से समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। होमगार्ड के दस हजार पदों पर भर्ती की मंजूरी एलजी ने हाल ही में दी है। यह भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है।



उधर, दिल्ली सरकार ने सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को होमगार्ड के रूप में तैनात करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलोत को पत्र लिखा। जिसमें होमगार्ड भर्ती संबंधी योजना बनाने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एलजी को भी प्रस्ताव भेजा है। उनसे मांग की है कि होमगार्डों की नियुक्ति होने तक इन्हें बस मार्शल तैनात रखा जाए। क्योंकि इनके पास बस मार्शल के तौर पर काम का अच्छा अनुभव है।



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वालंटियर साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। अगर उन्हें अचानक हटाया गया तो परिवार के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। उधर, सूत्रों का कहना है कि अगर वालंटियर को एकाएक हटाया जाता है तो दिल्ली सरकार पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी। सरकार ने भी स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह से वालंटियर के साथ है।




कई बार लिखा पत्र

सरकार की तरफ से बताया गया कि राजस्व मंत्री आतिशी ने कर्मियों को वेतन जारी करने के लिए कई बार विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है, लेकिन कोई प्रक्रिया नहीं हुई।

सिविल डिफेंसकर्मियों की सेवाएं समाप्त, होमगार्ड बनाए जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link