Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 28, 2023

लोकसेवा आयोग के जरिये होगी समूह क व ख श्रेणी के अधिकारियों की भर्ती

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में समूह क और ख के अधिकारियों की भर्ती अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिये की जाएगी। वहीं परिवहन के क्षेत्र में अनुभवी लोगों को निगम में सलाहकार (विशेषज्ञ परामर्शी) भी नियुक्त किया जाएगा। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने


अनुभवी सलाहकार भी रखे जाएंगे बताया कि विशेषज्ञ परामर्शी नियुक्ति के लिए जल्द निविदा जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि "सीधी भर्ती" के समूह क एवं ख श्रेणी के पदों पर लोक सेवा आयोग के जरिये भर्ती की जाएगी। अधिकारी सेवा विनियमावली, 1998 में इस प्रस्ताव को शामिल करने का प्रस्ताव शासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज को भेजने की मंजूरी दी है। 350 इलेक्ट्रिक बसें संचालित होंगी

परिवहन मंत्री ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण की समस्या समाधान के लिए बीएस-6 मॉडल की डीजल बसें खरीदी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की ओर से 100 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। 250 इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध पर रखने का अनुमोदन किया है।



कुंभ मेला क्षेत्र में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रयागराज कुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज के बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए बीएस-6 डीजल बसें एवं सीएनजी बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 1350 नई बीएस- 6 डीजल बसें खरीदने की कार्यवाही चल रही है

लोकसेवा आयोग के जरिये होगी समूह क व ख श्रेणी के अधिकारियों की भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link