Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 28, 2023

आठ साल से शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक को बीएसए ने निलंबित किया

 शामली, एक परिषदीय स्कूल में आठ साल से शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जेल में बंद आरोपी शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। बीएसए ने निलंबित करने के बाद रिपोर्ट डीएम व शासन को भेज दी है।



गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में वर्ष 2015 से सहायक अध्यापक विजय और सहायक अध्यापिका तैनात थे। इन दोनों में दोस्ती हो गई थी।

आरोप है कि विजय ने शिक्षिका को शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब शिक्षिका की शादी हो गई तब भी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।


शिक्षिका ने बीएसए कार्यालय व पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया था। बीएसए कोमल ने अध्यापक को निलंबित कर रिपोर्ट डीएम व शासन को भेज दी है। बीएसए ने निलंबित करने की पुष्टि की है।

आठ साल से शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक को बीएसए ने निलंबित किया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link