Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 9, 2023

Primary ka master: प्रधानाध्यापिका से गाली गलौज में फंसे चेयरमैन

 बांसडीह (बलिया), संविलयन कंपोजिट कन्या प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला सिंह से गाली-गलौज व धमकी देने में बांसडीह नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह ‘बबलू’ फंस गए। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।




प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने तहरीर में बताया कि चार अक्तूबर को वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थीं। बीईओ सुनील चौबे निरीक्षण कर रहे थे कि पूर्वाह्न 11.30 बजे बांसडीह नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ‘बबलू’ और वार्ड 14 सभासद कृष्ण कुमार वर्मा व अरुण कुमार सिंह वहां पहुंचे।


चेयरमैन ने बीईओ से पूछा कि विद्यालय किस वार्ड में है। उन्हें बताया गया कि यह वार्ड पांच में है। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि चेयरमैन अचानक भड़क गए। उन्होंने बीईओ, शिक्षकों, रसोइयों व बच्चों की मौजूदगी में उनसे गाली-गलौज कर उन्हें धमकी दी। इससे शिक्षक और बच्चे दहशत में आ गए। उन्होंने चेयरमैन को दबंग किस्म का व्यक्ति बताया। आशंका जताई कि उनसे उन्हें और उनके परिवार को खतरा है।

Primary ka master: प्रधानाध्यापिका से गाली गलौज में फंसे चेयरमैन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link