Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 16, 2023

एक अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्ति पाने वालों का मांगा ब्योरा

 प्रयागराज | माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर बाद में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और उप शिक्षा निदेशकों से बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक निर्धारित प्रारूप में सूचना भेजने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलने के बाद प्रदेश में भी इसको लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। 



एक अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्ति पाने वालों का मांगा ब्योरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link