Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 16, 2023

Primary ka master: प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक नहीं बनेंगे शिक्षक

 अल्मोड़ा। शिक्षकों ने पदोन्नति और अंतर मंडलीय स्थानांतरण सहित लंबित मांग पूरी कराने की मांग की है। ऐसा न होने से नाराज शिक्षकों ने धौलादेवी के बीईओ पुष्कर लाल टम्टा को ज्ञापन देकर प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त पदभार छोड़ने की चेतावनी दी है।



राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षक पिछले दो माह से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन शासन और विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त पदभार छोड़ने का निर्णय लिया है। अब वे गैर शैक्षणिक कार्यों के साथ खेल महाकुंभ, बीएलओ ड्यूटी, बाल गणना जैसे कार्य भी नहीं करेंगे। वहां डाॅ. संकर्षण त्रिपाठी, डाॅ. बृजेश डसीला, उमेर असगर खान, बसंत भट्ट, भोला पंत, ललिता, एबी पांडे, नितेश कांडपाल, निर्मला मेहता आदि रहे। संवाद

Primary ka master: प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक नहीं बनेंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link