Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 16, 2023

लखनऊ में आज से होगी अग्निवीर भर्ती रैली, यह रहा कार्यक्रम, इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

 लखनऊ में आज से होगी अग्निवीर भर्ती रैली, यह रहा कार्यक्रम, इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

लखनऊ। भर्ती मुख्यालय लखनऊ में अग्निवीरों की भर्ती रैली 16 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती 27 व 28 नवंबर को लखनऊ में होगी। सभी भर्तियां छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) स्थित स्टेडियम में होंगी।


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले जिलों से 11000 अभ्यर्थी अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं। यह अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में हिस्सा ले सकते हैं।



आगरा में भर्ती 4 दिसंबर से : पीआरओ ने बताया कि भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले जिलों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) पदों के लिए भर्ती रैली 4 दिसंबर से शुरू होगी, जो 13 दिसंबर तक चलेगी। लिखित प्रवेश परीक्षा में 12,600 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो रैली में शामिल हो सकते हैं।

लखनऊ में आज से होगी अग्निवीर भर्ती रैली, यह रहा कार्यक्रम, इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link