Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 15, 2023

शिक्षकों की समस्या निस्तारण को केशव मौर्य ने लिखा पत्र👉 पारस्परिक स्थानांतरण व पदोन्नति प्रक्रिया में उलझे शिक्षकों ने बताई पीड़ा

 उत्तर प्रदेश वीटीसी शिक्षक संघ 20 को प्रमुख सचिव को बताएगा समस्याएं


प्रयागराज पारस्परिक स्थानांतरण के लिए तालमेल (पेयर) बनाए बेसिक शिक्षा परिषद के 20,752 शिक्षक-शिक्षिकाएं अब 22 नवंबर तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल के आदेश से उलझे हुए हैं। पदोन्नति पहले होने पर अंतःजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए बनाया तालमेल यानी जोड़ा टूटने से डरे शिक्षक शिक्षिकाओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से अपनी पीड़ा बताई है। उप मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिखा है, जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ 20 नवंबर को प्रमुख सचिव से मिलकर समस्या बताएगा।



उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के अनुसार पीड़ित शिक्षकों ने उप मुख्यमंत्री को बताया है कि जूनियर बेसिक विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की पदोन्नति की कार्यवाही 22 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश परिषद सचिव ने दिए हैं। इससे शिक्षक भयग्रस्त हैं कि यदि


पदोन्नति की कार्यवाही अंत जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण से पहले हो जाती है तो पदोन्नत शिक्षक का कैडर बदल जाने से बनाया गया तालमेल टूट जाएगा। इससे शिक्षक अंतःजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ नहीं पा सकेंगे। ऐसे में मांग की है कि पारस्परिक स्थानांतरण के लिए बनाया गया तालमेल सुरक्षित करने के लिए इसी माह में ही स्थानांतरण देकर कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश निर्गत किया जाए।

यह भी कहा है कि यह एक दिवसीय कार्य है। इसमें छात्र/ शिक्षक अनुपात भी प्रभावित नहीं होगा । यह प्रक्रिया ग्रीष्मकालीन है, लेकिन किन्हीं कारणों से विलंब हुआ है। इस कारण इस बार शिथिलता प्रदान कर पारस्परिक स्थानांतरण किया जाए

शिक्षकों की समस्या निस्तारण को केशव मौर्य ने लिखा पत्र👉 पारस्परिक स्थानांतरण व पदोन्नति प्रक्रिया में उलझे शिक्षकों ने बताई पीड़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link