Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 21, 2023

डाटा मिले तो लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी, चलाया हस्ताक्षर अभियान

 लखनऊ। प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक अपने मोबाइल का उपयोग विभाग के किसी भी काम में नहीं करेंगे। उन्होंने ऑन लाइन हाजिरी लगाने से भी मना कर दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को मत संग्रह अभियान के पहले दिन 2903 शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर विरोध जताया। शिक्षकों ने कहा कि विभाग सीयूजी नम्बर और डेटा मुहैया कराए। तभी शिक्षक ऑन लाइन हाजिरी और दूसरे काम करेंगे।



उप्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन और मंत्री वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बीआरसी पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।


जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन का कहना है कि स्कूल महानिदेशक विजय किरण आनंद ने 10 नवंबर को जारी आदेश में शिक्षकों की ऑन लाइन हाजिरी लगाने के साथ ही दूसरे काम करने के निर्देश जारी किये थे। शिक्षकों ने अपनी आईडी से सिम लेने से साफ मना कर दिया। जब तक विभाग सीएयूजी नम्बर और डेटा नहीं मुहैया कराता है। शिक्षक न तो ऑनलाइन हाजिरी लगाएं और न ही दूसरे काम करेंगे। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग की ओर से शिक्षकों पर किसी तरह का दबाव व कार्रवाई की कई तो स्कूलों में ताला बंद कर शिक्षक विरोध प्रदर्शन करेंगे। हस्ताक्षर अभियन मंगलवार व बुधवार को भी चलाया जाएगा।

डाटा मिले तो लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी, चलाया हस्ताक्षर अभियान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link