Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 20, 2023

रात्रि चौपाल के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अध्यापकगणों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति के संबंध में आदेश जारी

 रात्रि चौपाल के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अध्यापकगणों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति के संबंध में।


उपर्युक्त विषयक दिनांक 30 अक्टूबर, 2023 को जिलाधिकारी महोदय, मुरादाबाद की अध्यक्षता में ग्राम मनोहरपुर ब्लाक मुरादाबाद के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में रात्रि ग्राम चौपाल (गांव की समस्या, गांव में समाधान) कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसका कार्यवृत्त जिलाधिकारी महोदय, मुरादाबाद के पत्र संख्या: 205/सीए डीएम-2023/10 दिनांक 31.10.2023 के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को प्राप्त हुआ है, जिसमें उल्लिखित है कि “चौपाल में उक्त प्राथमिक विद्यालय का कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं रहा, जिसके संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भविष्य में आयोजित होने वाली प्रत्येक रात्रि चौपाल के दौरान बेसिक शिक्षा


विभाग के सभी अध्यापकगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।” अत आपको निर्देशित किया जाता है कि जिलाधिकारी महोदय के उक्त निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें



रात्रि चौपाल के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अध्यापकगणों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति के संबंध में आदेश जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link