Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 20, 2023

DM के निर्देश पर BSA ने सभी BEO का वेतन रोकने का आदेश किया जारी

DM के निर्देश पर BSA ने सभी BEO का वेतन रोकने का आदेश किया जारी 

विद्यालयों में 50 से ऊपर नामांकन न होने के कारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा काफी नाराजगी व्यक्त किया गया तथा इसी क्रम में 50 से कम नामांकन वाले विद्यालय में जो सभी विकास खण्डों में उपरोक्तानुसार वर्णित है, के खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया तथा सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि जिस भी विद्यालय में 50 से कम नामांकन है में 50 से ऊपर एक सप्ताह के अंदर नामांकन कराकर इसकी लिखित सूचना अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराया जाए।



जब तक विद्यालय में 50 से ऊपर नामांकन कराकर इसकी सूचना खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा नहीं दी जाती है तब तक सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित रहेगा। महोदय के निर्देशानुसार कार्य पूर्ण होने के बाद ही जिलाधिकारी महोदय के अनुमति से बाधित वेतन अवमुक्त किया जायेगा। अस्तु जिलाधिकारी महोदय के आदेश दिनांक 17.11.2023 के कम में जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया जाता है।


DM के निर्देश पर BSA ने सभी BEO का वेतन रोकने का आदेश किया जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link