Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 17, 2023

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी बीईओ गिरफ्तार

 महराजगंज। दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को महराजगंज थाना क्षेत्र के सुलेमपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।



महराजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने एक माह पहले एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि एक वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। लड़के के पिता जौनपुर में खंड शिक्षा अधिकारी हैं। ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार दहेज की मांग की जाती है। दस लाख रुपये और क्रेटा गाड़ी की डिमांड की जाती है।

आरोप लगाया कि जिससे शादी हुई उसने बगैर इच्छा के जबरदस्ती दुष्कर्म किया। ससुर खंड शिक्षा अधिकारी ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी के साथ ही उसके पुत्र, पत्नी, दो रिश्तेदार सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को बीईओ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न सहित संगीन मामलों में आरोपी बीईओ को सुलेमपुर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।




दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी बीईओ गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link