Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 9, 2023

अयोध्या में आज योगी सरकार: मुख्यमंत्री के साथ श्रीरामलला का आशीर्वाद लेगी पूरी कैबिनेट, कई महत्वपूर्ण फैसले होंगे

 योगी सरकार मिशन-2024 को साधने के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद व विकास के मुद्दों पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को अयोध्या में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें धार्मिक स्थानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसके दो दिन बाद 11 नवंबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव होगा।

मुख्यमंत्री अयोध्या में लगभग चार घंटे के लिए कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही कैबिनेट के मंत्री दीपोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री 11 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे। वहीं से श्रीराम जन्मभूमि परिसर का पूजन और श्रीरामलला विराजमान मंदिर में पूजा आदि करेंगे। मुख्यमंत्री 12 बजे अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में मंत्रिमंडल परिषद की बैठक करेंगे।




यूपी के इतिहास में योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं जो राजधानी के बाहर कैबिनेट की बैठक करते रहे हैं। वर्ष 2019 में कुंभ मेला के दौरान प्रयागराज में भी मंत्रिपरिषद की बैठक की गई थी। इसके अलावा काशी में भी कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है।




बैठक में दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, सभी प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव, डीजीपी व सूचना निदेशक भी अयोध्या में उपस्थित रहेंगे।




विधानमंडल सत्र 28 से


लखनऊ। राज्य सरकार विधानमंडल का सत्र 28 नवंबर से बुलाने जा रही है। सत्र में अनुपूरक बजट को भी रखे जाने की तैयारी है। राज्य सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कुछ नई योजनाओं को भी 

मंजूरी दे सकती है।


अयोध्या में आज योगी सरकार: मुख्यमंत्री के साथ श्रीरामलला का आशीर्वाद लेगी पूरी कैबिनेट, कई महत्वपूर्ण फैसले होंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link