Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 9, 2023

पैदल जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

 कैसरगंज (बहराइच)। सड़क पर पैदल जा रहे एक निजी स्कूल के शिक्षक को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। शिक्षक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के रानी बाग मैदान के निकट पैदल जा रहे जिलेदार वर्मा (45) निवासी सोनारी चौराहा एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार शाम वह कैसरगंज से पैदल रानी बाग से बाजार की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला।



घायल शिक्षक को ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया हादसा करने वाले बाइक सवार का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पैदल जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link