Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 25, 2023

CM योगी ने सभी जिलों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का किया शुभारंभ, गर्मी-सर्दी की छुट्टियों में भी मिलेगा भोजन

 यूपी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को पुष्टाहार की जगह गरम-गरम पका भोजन मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी 75 जिलों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ अयोध्या से किया।




इस योजना से प्रदेश के 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 80 लाख से अधिक बच्चों को सीधे लाभ मिलेगा। योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन प्रति लाभार्थी 70 ग्राम खाद्यान्न गरम पके भोजन के रूप में खिलाने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या पुलिस लाइन के कंपोजिट स्कूल में तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चों को खुद अपने हाथों से पौष्टिक भोजन परोस कर इसकी शुरुआत की।


बेसिक शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन तय कर दी है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के रसोइयों एवं को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्री व सहायिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से मध्याह्न भोजन एवं हॉट कुक्ड फूड तैयार करने के निर्देश हैं।




गर्मी-सर्दी की छुट्टियों में भी मिलेगा भोजन


दाल, सब्जी, तेल, मसाले एवं ईंधन की व्यवस्था बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग अपने संसाधनों से केंद्रों पर करेगा। पीएम पोषण योजना के तहत कार्य कर रहे रसोइयों को 0.50 रुपये प्रति बच्चा प्रति कार्य दिवस अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा।

CM योगी ने सभी जिलों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का किया शुभारंभ, गर्मी-सर्दी की छुट्टियों में भी मिलेगा भोजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link