Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 25, 2023

पांच वर्ष में खुले 140 निजी विश्वविद्यालय

 नई दिल्ली। देश में पिछले पांच वर्षों में कुल 140 निजी विश्वविद्यालय खोले गए हैं। सबसे ज्यादा निजी विश्वविद्यालय गुजरात में खोल गए। इसके बाद महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का स्थान आता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।


पिछले पांच वर्षों के दौरान गुजरात में 28 निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए गए, जबकि महाराष्ट्र में 15 विश्वविद्यालय खोले गए। इस अवधि के दौरान मध्य प्रदेश और कर्नाटक में क्रमश 14 और 10 निजी विश्वविद्यालयों को स्थापित किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ में सात निजी विश्वविद्यालय, झारखंड और राजस्थान में इस अवधि के दौरान छह-छह निजी विश्वविद्यालय खोल गए हैं। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, उत्तराखंड और तेलंगाना में पांच-पांच निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए गए।



जबकि आंध्र प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में चार-चार निजी विश्वविद्यालय खोले गए। एक अधिकारी ने कहा, यूजीसी नियमित रूप से संस्थानों और विश्वविद्यालयों से संवाद करता है और सुनिश्चित करता है कि वे नियमों का पालन करें। यूजीसी ने सूचित किया है कि इन संस्थानों के खिलाफ अब तक उसे किसी नियम के बड़े पैमाने पर उल्लंघन की जानकारी नहीं मिली है।

पांच वर्ष में खुले 140 निजी विश्वविद्यालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link