Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 21, 2023

अवकाश स्वीकृति के सम्बन्ध में।

 विषयः- अवकाश स्वीकृति के सम्बन्ध में।


महोदय,


कृपया उपर्युक्त विषयक उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ उ०प्र० के पत्रांक 532-533/2023-24 दिनांक 12.12.2023 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ उ०प्र० का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं 


शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन दिनांक 22.12.2023 एंव 23.12.2023 को श्री लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोण्डा में होने जा रहा है तथा अनुरोध किया गया है कि अधिवेशन की तिथियों सहित आने और जाने का तीन दिन का अवकाश प्रतिभाग करने वाले प्रतिनिधियों को देने का कष्ट करें।


उक्त के क्रम में निर्देशित किया जाता है कि उक्त अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिनिधियों की सूची प्राप्त करते हुए नियमानुसार देय अवकाश के सम्बन्ध में अग्रतर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।



अवकाश स्वीकृति के सम्बन्ध में। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link