Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 21, 2023

चॉकलेट देकर बच्चों के धर्मांतरण की बात पर हंगामा, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया

 विजयनगर थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ विहार स्थित एक सोसाइटी में शुक्रवार रात को हंगामा हो गया। आरोप है कि धर्म विशेष से जुड़ा एक युवक ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्चों को चॉकलेट दे रहा था और अपने धर्म की बातें बताकर उनके धर्मांतरण की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर सोसाइटी और हिंदू संगठन के लोग एकत्र हो गये। उन्होंने हंगामा किया



इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। इस बारे में एसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। दोनों पक्षों से बात करने पर सही स्थिति का पता चलेगा।

चॉकलेट देकर बच्चों के धर्मांतरण की बात पर हंगामा, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link