Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 21, 2023

शिक्षक के निलंबन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बहाल करने की मांग

 अलीगढ़ में बिजौली ब्लॉक के गांव बीसनपुर वाहनपुर में शिक्षक गुलाम रजा के निलंबन पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। बच्चों के संग अभिभावकों ने जमकर प्रदर्शन किया। सभी निलंबित शिक्षक को बहाल करने की मांग कर रहे थे बिजौली ब्लॉक के गांव बीसनपुर वाहनपुर में शिक्षक गुलाम रजा के निलंबन के विरोध में ग्रामीणों व बच्चों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन कर शिक्षक को बहाल करने की मांग की।



गांव के भारत चौधरी, देवेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, सुखवीर सिंह, सतीश कुमार, विजयपाल सिंह, सोनपाल सिंह, मालती देवी, विनय देवी आदि ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि ये शिक्षक स्कूल के बच्चों को बेहतर शिक्षा व संस्कार प्रदान कर रहे हैं। शिक्षक ने स्कूल का वातावरण भी बेहद सुंदर बना रखा है। उनके निलंबन की सूचना पर स्कूल के बच्चे रो पड़े और ग्रामीणों में भी गुस्सा छा गया।

शिक्षक के निलंबन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बहाल करने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link