Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, December 23, 2023

बेसिक शिक्षकों को सता रही नए साल में वेतन की चिंता, मानस संपदा पोर्टल ठप, नहीं दर्ज हो रहा हाजिरी का ब्योरा

 लखनऊ : तीन दिन से मानव संपदा पोर्टल ठप है। शिक्षक छुट्टी सहित अन्य कार्यों के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और अब उनको नए साल में वेतन की भी चिंता सताने लगी है। वजह यह कि हेड टीचरों को 23 दिसंबर तक स्कूल के सभी शिक्षकों की महीने भर की हाजिरी दर्ज करनी होती है। उसी के आधार पर शिक्षकों का वेतन बनता है।



बेसिक शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल के जरिए छुट्टियों के लिए आवेदन करना होता है। भत्तों के लिए आवेदन सहित स्कूल के संबंध में कई तरह की सूचनाएं भी पोर्टल पर अपलोड करनी होती हैं। हर महीने की 21 से 23 तारीख तक स्कूल के हेड टीचर को सभी शिक्षकों की महीने भर की हाजिरी और छुट्टियों का ब्योरा भरना होता है। इसके बाद इसे खंड शिक्षा अधिकारी फॉरवर्ड


करते हैं। महीने के अंत तक बीएसए कार्यालय से यह ब्योरा प्रमाणित किया जाता है। तब अगले महीने के पहले हफ्ते में वेतन मिलता है। अब शिक्षकों को यह चिंता सता रही है कि अगर 23 दिसंबर तक यह ब्योरा नहीं दर्ज हुआ तो फिर अगले महीने वेतन रुक सकता है।


‘तारीख बढ़ाई जाए’ : प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह कहते हैं कि विभाग को तकनीकी दिक्कत जल्द दूर कर शिक्षकों की हाजिरी का ब्योरा भरने की तारीख बढ़ानी चाहिए। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम कहते हैं कि जल्द तकनीकी दिक्कत दूर की जाएगी। कोशिश होगी कि वेतन समय पर मिल सके।

बेसिक शिक्षकों को सता रही नए साल में वेतन की चिंता, मानस संपदा पोर्टल ठप, नहीं दर्ज हो रहा हाजिरी का ब्योरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link