Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 29, 2023

शीतलहर के मद्देनजर माध्यमिक स्कूलों का समय बदलने की मांग

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने शीतलहर व कोहरे के मद्देनजर 12वीं कक्षा तक के विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से करने की मांग की है। वर्तमान में विद्यालय सुबह 8.50 से दोपहर तीन बजे तक संचालित हो रहे हैं। संघ ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है।


संघ के प्रदेश संयोजक (आईटी सेल) संजय द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में कई जिलों के खासकर ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक कोहरा रह रहा है। इसके कारण विद्यार्थियों व शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने में कठिनाई हो रही है। वहीं, कोहरे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसके मद्देनजर विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से किया जाए।

शीतलहर के मद्देनजर माध्यमिक स्कूलों का समय बदलने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link