Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 29, 2023

Primary ka master: प्रधानाध्यापक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

 


प्रतापगढ़। देल्हूपुर के चौखड़ा नौबस्ता निवासी दिव्यांग रश्मि पांडेय शिवगढ़ के डिहवा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। उनके पति सत्यप्रकाश पांडेय शिवगढ़ ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हैं। रश्मि का आरोप है कि पति के विरोध में चुनाव लड़ने वाले प्राथमिक विद्यालय रानीगंज द्वितीय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश पांडेय ने रश्मि का दिव्यांग प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत की थी। जांच में प्रमाण पत्र सही पाया गया। झूठा आरोप लगाने पर नगर कोतवाली पुलिस ने जयप्रकाश पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। संवाद

Primary ka master: प्रधानाध्यापक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link