Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 27, 2023

काम पूरा नहीं हो पाने पर तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस

 एटा, बेसिक शिक्षा परिषद स्कूलों में योजना कार्य पूर्ण न होने पर तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। मंगलवार को नगर क्षेत्र, अवागढ़, निधौलीकलां एबीएसए को नोटिस देकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया है।बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व परिषदीय स्कूलों में चल रहे योजना एवं अवस्थापना संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।



बैठक में नगर क्षेत्र, अवागढ़, निधौलीकलां ब्लॉक के स्कूलों में कार्यों की प्रगति बेहर धीमी पाई गई। इस पर तीनों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही उनको निर्देशित किया गया है कि 31 दिसंबर तक स्कूलों में सभी योजना कार्य पूर्ण कराने हैं। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

काम पूरा नहीं हो पाने पर तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link