Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 27, 2023

स्कूल के अंदर ही भिड़ गए शिक्षकों के दो ग्रुप, जमकर हुई मारपीट

 स्कूल के अंदर ही भिड़ गए टीचर्स के दो ग्रुप, जमकर हुई मारपीट

यूपी के देवरिया जिले स्थित एक स्कूल में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब प्रार्थना सभा के बाद तीन टीचरों ने मिलकर अपने एक साथी शिक्षक को पीटना शुरू कर दिया. आपस में टीचरों को मारपीट करते देख स्कूल की दो छात्राएं बेहोश हो गईं. वहीं, बाकी के छात्र मौके से भाग खड़े हुए. मामले में चारों टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं.



बता दें कि मामला देवरिया के विकास खंड लार के सरकारी कम्पोजिट विद्यालय तकिया धरहरा का है. जहां के स्कूल में 218 छात्र पढ़ते हैं. इनके लिए स्कूल में 9 टीचर्स तैनात हैं. बताया जा रहा है कि यहां टीचर्स में 2 गुट बने हुए हैं.


एक तरफ अरुण कुमार सिंह हैं तो दूसरी तरफ अनय कुमार, संजय कुमार और धर्मेंद्र वर्मा हैं. टीचर अरुण का आरोप है कि शनिवार को जब वह बच्चों को कुछ बताने जा रहे थे, तभी ये उक्त तीनों टीचर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे.


देखें वायरल वीडियो 👇



स्कूल के अंदर ही भिड़ गए शिक्षकों के दो ग्रुप, जमकर हुई मारपीट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link