Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, January 11, 2024

आईएएस अफसर आवारा पशुओं की हकीकत जानेंगे 1

 लखनऊ, राज्य सरकार ने जिलों में शेष बचे निराश्रित गोवंश को संरक्षित कराने और आश्रय स्थलों की व्यवस्था देखने के लिए 75 आईएएस अफसरों को नोडल अधिकारी बनाया है। ये अधिकारी गुरुवार से 13 जनवरी तक जिलों में रहेंगे और पता लाएंगे कि सड़कों व खेतों में आवारा पशुओं के घूमने की क्या स्थिति है।



नोडल अधिकारियों को 15 बिंदुओं पर रिपोर्ट शासन को देनी होगी। इसमें गौशालाओं में पानी, चारा-भूसा, ठंड- इलाज की व्यवस्था, केयरटेकरों की स्थिति, गोआश्रय पोर्टल व ऐप के प्रयोग और उसके समुचित संचालन की व्यवस्था देखकर रिपोर्ट देंगे। नोडल अधिकारी बीती एक नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तक निराश्रित गोवंश को संरक्षित किए जाने की संख्या की जानकारी लेंगे और सत्यापन भी करेंगे। वहीं लखनऊ में नेहा जैन को नोडल अफसर बनाया गया है।

आईएएस अफसर आवारा पशुओं की हकीकत जानेंगे 1 Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link