Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, January 11, 2024

प्राण प्रतिष्ठा पर सार्वजनिक अवकाश

 मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 से 21 जनवरी तक लोग अपने नगर, गांव, वार्ड, मोहल्ले में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाएं। आज जैसे प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं वैसे ही कल आपके नगर व घर में विराजमान होंगे, इसी दृष्टि से सफाई करनी है.



सीएम ने कहा कि 16 जनवरी से हर गांव, नगर में राम नाम संकीर्तन, अखंड रामायण के कार्यक्रम की तैयारी कीजिए। रामलीला का मंचन कीजिए और 22 को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव देखिए। उस दिन सार्वजनिक अवकाश होगा। उस दिन अपने-अपने गांव, नगर में भंडारे का आयोजन कीजिए। शाम को घरों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों में दीप जलाकर नई दीपावली मनाएं।

प्राण प्रतिष्ठा पर सार्वजनिक अवकाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link