Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, January 11, 2024

अग्निवीरों के सेवाकाल में होगा बदलाव

 ● आपात स्थितियों में उनके दोबारा इस्तेमाल का मिला है सुझाव


● वर्ष 2026 से पहले इस मामले में स्पष्ट निर्णय लिए जाने की संभावना


नई दिल्ली,। सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों के सेवाकाल में बदलाव की तैयारी है। हाल में संसद में पेश एक रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय को अग्निवीरों का सेवाकाल खत्म होने के बावजूद आपात स्थितियों में उनके दोबारा इस्तेमाल का सुझाव मिला है।



सूत्रों के अनुसार, इन सुझावों पर विचार किया जा रहा है तथा वर्ष 2026 से पहले इस बारे में स्पष्ट निर्णय लिए जाने की संभावना है, क्योंकि अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल उसी दौरान खत्म होगा।


हाल में संसद में पेश की गई रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि ऐसे अग्निवीरों की आपातकालीन स्थितियों में सेवाएं लेने के लिए रक्षा मंत्रालय एक तंत्र स्थापित करे। मौजूदा नियमों के तहत चार साल के सेवाकाल के बाद अधिकतम 25 फीसदी अग्निवीरों को ही सेना में स्थायी किया जाएगा, बाकी 75 फीसदी सेना में नहीं रहेंगे। हालांकि, उनके लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों समेत राज्य सेवाओं में रोजगार के अवसर दिए गए हैं।

अग्निवीरों के सेवाकाल में होगा बदलाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link