Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, January 7, 2024

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर 24 से 26 जनवरी के बीच हर जिले में होंगे कार्यक्रम

 उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 24 से 26 जनवरी के बीच प्रदेश के हर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मुख्य आयोजन राजधानी लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में होगा। यहां 24 जनवरी से 4 फरवरी तक शिल्प मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।


यह जानकारी प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम ने दी। उन्होंने बताया कि अवध शिल्प ग्राम में होने वाले आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों की हस्तकलाएं, शिल्प के उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। एक जिला एक उत्पाद योजना के क्रम में यहां प्रदर्शित होने वाले प्रदेश के विविध हस्तशिल्प लोग खरीद भी सकेंगे। साथ ही एक फूड कोर्ट भी बनेगा जिसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों के व्यंजन उपलब्ध होंगे।



प्रदेश के कई अन्य विभाग भी अपने क्रियाकलापों व उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाएंगे। अवध शिल्पग्राम के मंच पर इस दरम्यान प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के विभिन्न अंचलों के परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस भी है।

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर 24 से 26 जनवरी के बीच हर जिले में होंगे कार्यक्रम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link