Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, January 7, 2024

राज्य विवि सौ आंगनबाड़ी केंद्रों का अध्ययन करेगा

 राज्य विवि सौ आंगनबाड़ी केंद्रों का अध्ययन करेगा

प्रयागराज, । आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिशुओं को पोषण सहित उचित आहार, खेलकूद, शिक्षा, और स्वास्थ्य सेवाएं कितनी मिल रही है, इससे बच्चों में कितना फायदा हो रहा है। इस पर प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय अध्ययन करेगा। अध्ययन में मिलने वाली रिपोर्ट राज्यपाल को भेजेगा।



राज्य विश्वविद्यालय मंडल के चारों जिलों (प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर) में चरणबद्ध तरीके से अध्ययन करेगा। प्रथम चरण में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित किया गया है। विश्वविद्यालय ने इसकी जिम्मेदारी समाजकार्य विभाग को दी है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों का अध्ययन होगा। प्रयागराज के 35, प्रतापगढ़ के 30, कौशाम्बी के 25, फतेहपुर के 10 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि अध्ययन में परखा जाएगा कि आंगनबाड़ी केंद्र में क्या सुविधाएं थीं और वर्तमान में क्या सुविधाएं हैं। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि और बेहतर क्या किया जा सकता है। कुलपति ने बताया कि इसके बाद मंडल के सभी जिलों के केंद्रों का अध्ययन कराया जाएगा। अध्ययन कार्य पूरा होने के बाद रिपोर्ट राज्यपाल को सौंप दिया जाएगा।

राज्य विवि सौ आंगनबाड़ी केंद्रों का अध्ययन करेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link