30 जून, 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन में काल्पनिक वृद्धि (नोशनल इंक्रीमेंट) का लाभ मिलेगा। उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद सीएजी (भारत के नियंत्रक एवं प्रधान महालेखा परीक्षक) ने सभी केंद्रीय विभागों को यह आदेश जारी किया है।
सीएजी ने 19 जनवरी को जारी पत्र में लिखा है कि 11 अप्रैल 2023 के बाद 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले सभी केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन में काल्पनिक वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने इस मुद्दे पर सुनवाई के बाद 11 अप्रैल 2023 को वेतन में काल्पनिक वेतन वृद्धि का आदेश दिया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पहली बार सीएजी ने सभी केंद्रीय विभागों में यह व्यवस्था लागू करने के लिए यह आदेश जारी किया है। इससे पहले केंद्रीय विभाग अपने व्यक्तिगत तौर पर अपने यहां न्यायालाय का आदेश लागू कर रहे थे। केंद्रीय भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन में काल्पनिक वृद्धि के लिए सर्कुलर जारी किया

