Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, January 20, 2024

कल का मौसम का हाल: शनिवार से नया रूप लेगी ठंडी, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जाने कब मिलेगी कडक़ड़ाते मौसम से राहत

 कल का मौसम : इस साल की भीषण ठंड ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी इस मौसम से राहत मिलने में और वक्त लगेगा।

IMD FORECAST मौसम ने इस साल प्रयागराज सहित आसपास के जिले में लोगों को काफी हैरान किया। बारिश, कोहरा और सर्द हवाओं से लोग हद तक परेशान हुए। वहीं मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को प्रयागराज का मौसम और बदलेगा। बताया गया कि प्रयागराज में शनिवार को न्यनतम तापमान और नीचे गिरेगा। ६ डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने का पूर्वानुमान है। पिछले कई दिनों से प्रयागराज का न्यनतम तापमान ७ डिग्री सेल्सियस के आस पास बना हुआ है। जिसके कारण भीषण गलन और ठंड का प्रकोप काफी बढ़ा है। वहीं अधिकतम तापमान भी अभी सामान्य होने की स्थिति नहीं है।



22 जनवरी के बाद होगी थोड़ी राहत , कल का मौसम


मौसम विभाग के जानकरों के अनुसार प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, मिर्जापुर, वाराणसी समेत अन्य जिलों में २२ जनवरी के बाद ही मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इसके पहले बर्फीली हवांए, कोहरा और गलन का प्रकोप बना रहेगा। हांलाकि इस साल पश्चिमि विक्षोभ का असर प्रयागराज मंडल में भी कायदे से देखने को मिला। जिसके कारण कई दिन बरसात और कडक़ड़ती ठंड का सामना करना पड़ा।

कल का मौसम का हाल: शनिवार से नया रूप लेगी ठंडी, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जाने कब मिलेगी कडक़ड़ाते मौसम से राहत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link