Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, January 8, 2024

मदरसा आधुनिकीकरण में शिक्षकों का बकाया मिलेगा

 मदरसा आधुनिकीकरण में शिक्षकों का बकाया मिलेगा

लखनऊ, प्रदेश में केन्द्र के सहयोग से चल रही मदरसा आधुनिकीकरण योजना के शिक्षकों को बकाया मानदेय भुगतान को लेकर असमंजस खत्म हो गया है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि इन शिक्षकों के मानदेय भुगतान के संबंध में कार्ययोजना बनाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।



विधान भवन स्थित कार्यालय में इस बारे में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए धर्मपाल सिंह ने मदरसा शिक्षकों के अवशेष मानदेय भुगतान की स्थिति, मानदेय भुगतान के लिए व्यय तथा मदरसा आधुनिकीकरण के अध्यापकों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। इन शिक्षकों को पिछले छह साल से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ 

है।

मदरसा आधुनिकीकरण में शिक्षकों का बकाया मिलेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link