Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, January 8, 2024

विद्यालय का ताला तोड़कर हुई चोरी

 आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के कनैला स्थित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर कमरों का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। शनिवार को विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी हुई।



प्रधानाध्यापिका प्रियंका गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में स्टाफ रूम का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद आलमारी का भी ताला तोड़ दिया। खेल सामग्री, किताबें, विज्ञान सामग्री, सीसीटीवी की डीबीआर सहित अन्य सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को तहरीर दी है। इससे पहले भी दो बार चोरी की घटना हुई है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। शिकायत करने के बाद भी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शिथिल रहते हैं। इससे चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।


विद्यालय का ताला तोड़कर हुई चोरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link