Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 20, 2024

मधुमक्खियों का स्कूल में हमला, 10 विद्यार्थी घायल

 हाथरस। विकासखंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय देवीनगर में मधुमक्खियों ने अचानक विद्यार्थियों पर हमला बोल दिया। विद्यालय में भगदड़ मच गई। इसमें दस विद्यार्थी घायल हो गए। तीन विद्यार्थियों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।



हाथरस जंक्शन क्षेत्र के देवीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थी पढ़ रहे थे। स्कूल परिसर में ही एक पीपल का पेड़ है। जिसपर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ है। सोमवार को तेज हवा से छत्ता टूटकर नीचे गिर गया। जिसके बाद मधुमक्खियां भिनभिनाने लगीं। मौजूद विद्यार्थियों पर हमला बोल दिया। विद्यालय परिसर में भगदड़ मच गई।

मधुमक्खियों का स्कूल में हमला, 10 विद्यार्थी घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link