Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 20, 2024

Primary ka master: विद्यालय में अध्ययनरत् बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम होने पर बीएसए ने जारी किया प्रधानाध्यापक को लास्ट नोटिस

 मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत संचालित आई०वी०आर०एस० प्रणाली की रिपोर्ट दिनांक 16.02.2024 का संदर्भ ग्रहण करें, जिसका अवलोकन करने पर पाया गया कि आपके विद्यालय में अध्ययनरत् बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम है, जबकि आपको पूर्व में भी निर्देशित किया गया था कि शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाए।


उक्त से प्रथम दृष्टयता ऐसा प्रतीत होता है कि आप द्वारा शिक्षण कार्य में रूचि नही ली जा रही है तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन नही किया जा रहा है जो आपकी उदासीनता का द्योतक है।


अस्तु अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि तीन दिवस के भीतर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराये यदि आप द्वारा समयानुसार उपस्थिति सुनिश्चित नही की जाती है तो आपके विरूद्ध विभागीय प्रशासनिक कार्यवाही कर दी जायेगी। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा। 



Primary ka master: विद्यालय में अध्ययनरत् बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम होने पर बीएसए ने जारी किया प्रधानाध्यापक को लास्ट नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link