Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 9, 2024

मौसम अपडेट : बर्फीली हवा से बढ़ी गलन, 12 से बारिश

 लखनऊ,। सर्दी पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 फरवरी के बीच लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में फिर बदली-बारिश के आसार हैं। एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। गुरुवार को आंधी जैसी चल रही पछुआ ने धूप की गर्माहट सोख ली। दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।



अफगानिस्तान के ऊपर एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जल्द ही यह प्रभाव में आएगा। इससे हवा का रुख बदलेगा और 10 से 11 फरवरी के बीच तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में धूप की गर्माहट धरती तक पहुंचेगी। फिर 12 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश शुरू हो सकती है। गुरुवार को सुबह से आसमान साफ रहने से अच्छी धूप खिली। बावजूद इसके पछुआ हवा में काफी तेजी रही। अधिकतम पारा 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात रही गलन से न्यूनतम 8.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। पछुआ का जोर रहेगा। इस बीच अधिकतम पारा 22, न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


● स्वास्थ्य सेवा यात्रा गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा , वर्चुवल शुभारंभ, 9.30 बजे।


● सम्मेलन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर का सम्मेलन, इकाना स्टेडियम, 3 बजे।


● महोत्सव मोनाल महोत्सव, सांस्कृतिक उपवन, शाम 4 बजे।


लखनऊ में गुरुवार को तेज धूप खिली होने के बावजूद हवाओं से गलन बरकरार रही।

मौसम अपडेट : बर्फीली हवा से बढ़ी गलन, 12 से बारिश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link