Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 9, 2024

UPI पेमेंट पर सरकार का 'Make In India' प्लान, Google Pay और PhonePe की बड़ी चिंता

 Paytm Payment Bank को लेकर RBI के फैसले के बाद लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से साफ कर दिया गया है कि उसकी तरफ से यूपीआई पेमेंट को नहीं रोका जा रहा है। अब इसके बाद से सरकार के सामने भी कई चुनौतियां हैं। क्योंकि बहुत सारे ऐप्स अभी उपलब्ध हैं और इसका सीधा फायदा यूजर्स को होने वाला है।



कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें बताया गया था कि इससे गूगल पे और फोन पे को यूजर्स के मामले में 15-20% का फायदा हो सकता है। देश की UPI मार्केट भी तेजी से ग्रो कर रही है। अब ऐसे में सबसे ज्यादा सरकार का जोर भारतीय ऐप्स पर रहेगा। बहुत सारी ऐप्स मार्केट में मौजूद हैं जो भारतीय हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल कम किया जाता है। अगर ऐसा हो जाए तो इससे 'Make In India' को भी बल मिलेगा।

अभी भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स फोन पे के हैं। इसके बाद गूगल पे का नंबर आता है। जबकि भारतीय ऐप BHIM UPI इस मामले में काफी पीछे है। ऐसे में ये सरकारी सिस्टम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। अब BHIM UPI की तरफ से अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसकी मदद से आप पेमेंट कर सकते हैं। साथ ही ऐप में भी कई बदलाव किए जा रहे हैं।

BHIM UPI को यूजर्स फ्रेंडली बनाने के लिए कई फैसले भी लिए जा रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में भी कहा गया है, 'भारत की तरफ से, अन्य सेक्टर में भी 'Make In India' पर जोर दिया जा रहा है। फिनटेक सेक्टर में भी भारतीय कंपनियों का दबदबा बनाने के लिए ये फैसले लिए जा रहे हैं जिससे भारतीय मार्केट में लोगों को काफी फायदा मिल सके।' BHIM App का यूज अगर आप भी करेंगे तो अच्छा बेनिफिट मिल सकता है।

UPI पेमेंट पर सरकार का 'Make In India' प्लान, Google Pay और PhonePe की बड़ी चिंता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link