Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 2, 2024

मौसम अपडेट : आज और कल बढ़ेगी ठंड कई इलाकों में पड़ी बौछार

 लखनऊ। तापमान में फिर बड़े उतार चढ़ाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में गुरुवार को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बौछार पड़ी। पुरवा चलने से तीन दिनों से शहरवासियों को गलन से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से हवा वापस पछुआ हो जाएगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम पारे में 2-4 डिग्री तक गिरावट संभव है।



गुरुवार सुबह बादल छाए रहे और हवा भी तेज थी, लेकिन गलन नहीं थी। हवा की रफ्तार जो 2.3 किलोमीटर प्रतिघंटा थी वह 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई। दोपहर बाद सिस गोमती क्षेत्र के कुछ इलाकों में बौछार पड़ी। ट्रांस गोमती के इन्दिरा नगर और गोमती नगर समेत कई इलाकों में शाम के बाद फुहार पड़ी। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बदली से दिन के अधिकतम पारे में थोड़ी गिरावट हुई। यह सामान्य से 2.0 कम 22.0 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले बुधवार यह 25.5 डिग्री दर्ज किया गया था।


रविवार से फिर बारिशतेज हवा का पूर्वानुमान

मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार हिमालयी बर्फीले इलाकों से आ रही सर्द पछुआ शनिवार तक चलेगी। इसके बाद दूसरे विक्षोभ से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा तो बदली बारिश का सिलसिला पांच फरवरी तक चल सकता है।

मौसम अपडेट : आज और कल बढ़ेगी ठंड कई इलाकों में पड़ी बौछार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link