Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 2, 2024

मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल में नए सत्र से स्मार्ट क्लास

 भरोसा कम्पोजिट स्कूल में मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय

लखनऊ में भरोसा कम्पोजिट स्कूल को मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल के लिए चयनित किया गया। पांच कमरे का भवन है जिसमें लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, गणित एवं विज्ञान लैब, स्मार्ट क्लास बनायी जा रही है। निर्माण करा रही एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि भवन बन गया है। टाइल्स का काम अंतिम चरण में है। रंगाई पोताई होते ही कम्पूयटर लैब, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय आदि का काम फरवरी के आखिर तक पूरा हो जाएगा। यहां ओपेन जिम और खेलकूद के लिए झूले, पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी और रसोईघर बन रहे हैं।



लखनऊ, मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल में नए सत्र से बच्चे स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाई करेंगे। बच्चे कम्प्यूटर, गणित और विज्ञान के साथ ही खेलकूद में दक्ष होंगे।


कॉन्वेंट की तरह स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर, गणित और विज्ञान लैब, पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, रसोईघर होगा। आधुनिक संसाधन के साथ खेल-कूद, झूले, ओपेन जिम की सुविधा मिलेगी। काकोरी के भरोसा कम्पोजिट स्कूल में मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल का भवन बनाकर तैयार है। फरवरी के आखिर तक स्मार्ट कक्षाएं, कम्प्यूटर और जरूरी उपकरण लगेंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के हर जिले में एक मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। बीएसए राम प्रवेश का कहना है कि बचा काम जल्द पूरा होगा।

मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल में नए सत्र से स्मार्ट क्लास Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link