Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 4, 2024

यूपी में अब तक का सबसे बड़ा बजट कल आएगा

 लखनऊ मेट्रो के विस्तार को बजट

लखनऊ मेट्रो के विस्तार की योजनाओं को भी बजट मिलने की उम्मीद है। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज मेट्रो के लिए भी बजट मिल सकता है। प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे योजनाएं भी केन्द्र में रह सकती हैं।



लखनऊ, वर्ष 2024-25 के लिए यूपी का बजट सोमवार पांच फरवरी को विधानमंडल में पेश किया जाएगा। जिसका आकार करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है। यह बजट आकार में अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। बजट में लोकसभा चुनाव की झलक देखने को मिल सकती है।



तीन से चार नये औद्योगिक गलियारे बनाने का भरकम बजट सरकार दे सकती है। इसके साथ ही प्रयागराज में कुंभ की तैयारियां, अयोध्या, काशी व मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों के विकास पर खास फोकस दिखने के आसार हैं।


सीएम ने बुलाई कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें बजट के मसौदे को मंजूरी दिलाई जाएगी।


यूपी सरकार का यह बजट एक फरवरी को संसद में पेश केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को सपोर्ट करते हुए नजर आएगा।

यूपी में अब तक का सबसे बड़ा बजट कल आएगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link